October 24, 2026 18:39:14

Pm Modi Mother Death Updates: पीएम मोदी की मां हीरा बा का निधन, पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

Dec30,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 100 साल की उम्र में हीरा बा ने अहमदाबाद के अस्पताल में तड़के 3.30 बजे अंतिम सांस ली। दो दिन पहले ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें गांधीनगर से यहां लाया गया था। तब सूचना मिलने पर तत्काल पीएम मोदी अहमदाबाद आए थे और मां से मिले थे। डॉक्टरों की टीम लगातार हीरा बा की सेहत पर नजर रखी हुई थी और लगातार बताया जा रहा था कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में हीरा बा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गए। थोड़ी देर में पहुंचेंगे। हीरा बा गांधीनगर में अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती थीं। यहीं से अंतिम यात्रा निकलेगी और अंतिम संस्कार होगा। -------------------- पीएम ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी जानकारी शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।-

Pm Modi Mother Death Updates




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023