लुधियाना। लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर की और से शहर की सफ़ाई अभियान को धयान में रखते हुए एक्शन मोड़ में आ चुकी है। उनकी और से वीरवार सुबह ही सड़को पर निकलकर शहर की सफ़ाई कार्यों और स्वचता को लेकर जायज़ा लिया। इस दौरान कई निगम मुलाजिम ग़ैर हाज़िर पाए गए। जिनकी लिस्ट तैयार की गई है। वही इस दौरान कई जगह पर सही से सफ़ाई ना होने के चलते मेयर की और से सफ़ाई मुलाजिमों को फटकार भी लगाई गई। जानकारी के अनुसार मेयर इंदरजीत कौर की और से वीरवार सुबह बीआरएस नगर का दौरा किया गया। जहां सफ़ाई कार्यों का जायज़ा लिया। इस दौरान मेयर ने उपस्थित मुलाजिमों को कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही काम में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)