लुधियाना। सोमवार को लुधियाना में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पहुंचे। इस दौरान बिट्टू ने रेलवे द्वारा तैयार किए गए दमोरिया पुल का उद्घाटन किया। बिट्टू के लुधियाना स्टेशन आने से पहले ही आज नार्दन रेलवे मैंस यूनियन (एनआरएमयू) के सदस्य काली झंडियां और नारेबाजी करते हुए प्लेटफार्मों पर पहुंच गए थे। रेलवे स्टेशन पर जमकर यूनियन के सदस्यों ने नारेबाजी की और डीआरएम संजय साहू और सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैणी को काली झंडियां दिखाई। पिछले दिनों अमृतसर में रेलवे के किसी अधिकारी ने एक महिला कर्मचारी के साथ गलत व्यवहार किया जिसके विरोध में आज ये प्रोटेस्ट किया गया है। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू के काफिले को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के चलते रास्ते में ही रोक दिया गया था। जिसके बाद बिट्टू सड़क रास्ते से काफिले के साथ पुल का उद्घाटन करने पहुंचे। बिट्टू ने कहा कि मैंने इस पुल का उद्घाटन करने आने नहीं था। मैं किसी तरह की क्रेडिट वार में नहीं आना चाहता, लेकिन आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता यहां ड्रामेबाजी कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास उद्घाटन करने के लिए कुछ नहीं है।
उपचुनाव में टिकट देना हाईकमान का फैसला
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि गली-गली में जाकर भाजपा चुनाव लड़ेगी। चुनाव की तारीख घोषित होने के तुरंत बाद भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की मर्जी है कि कब चुनाव घोषित करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी चुनाव आयोग में दखल नहीं देते। पत्रकारों ने सवाल किया कि पता चल रहा है कि आपकी पत्नी विधानसभा हलका पश्चिम से चुनाव लड़ सकती है, के जवाब में रवनीत बिट्टू ने कहा कि भाजपा हाईकमान के आदेश से ऊपर कुछ नहीं है। फिलहाल मेरी पत्नी अभी किसी तरह से राजनीति में सक्रिय नहीं है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)