लुधियाना। लुधियाना स्थित जगराओं पुल के पास सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को रेलवे विभाग द्वारा 15 दिनों के अंदर खाली करने के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार यहां रेलवे और शिक्षा विभाग आमने-सामने गया है। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। 4 जून को जारी किए गए नोटिस में उत्तर रेलवे लुधियाना के सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा कहा गया है कि 19 जून तक जमीन खाली नहीं किया जाता या जमीन के मालिकाना हक का वैध सबूत पेश नहीं किया जाया तो स्कूल की इमारत को गिराया जा सकता है। इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने जिला शिक्षा अधिकारी को सूचना दी और इस मुद्दे के हल के लिए कोशिशें की जा रही हैं। वहीं इस स्कूल को बस स्टैंड के पास शिफ्ट किए जाने की भी चर्चा है। बता दें कि इस स्कूल में करीब 350 विद्यार्थियों को 2 शिफ्टों में पढाया जाता है। इसके बाद अब बच्चों पर संकट के बादल छा गए हैं। रेलवे अधिकारी का कहना है कि ये जमीन जमीन रेलवे की है और शिक्षा विभाग ने अभी जमीन के लिए जरूरी का भुगतान नहीं किया है। इसके बाद नोटिस जारी किया गया है।
दो शिफ्टों में पढ़ते हैं 350 बच्चे
इस स्कूल में वर्तमान समय पर लगभग 350 विद्यार्थी पढ़ते हैं। ये स्कूल दो शिफ्टों में संचालित होता है, जिसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक की कक्षाएं लगती हैं। इसलिए शिक्षकों को चिंता है कि स्कूल को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने से आस-पास के छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ सकता है और उनको ज्यादा दूर आने जाने में दिक्कत हो सकती है। उधर रेलवे अधिकारी सुभाष चंद्र ने तर्क दिया है कि शिक्षा विभाग ने भूमि के लिए तय शुल्क का भुगतान करके समझौते को नवीनीकृत नहीं किया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)