June 3, 2026 22:42:26

15 साल के अवैध कब्ज़े का अंत : नगर निगम ने सील किया शास्त्री बैडमिंटन हॉल, डीसी के आदेशों पर एक्शन

Aug26,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना का मशहूर शास्त्री बैडमिंटन हॉल आखिरकार नगर निगम की कार्रवाई के बाद मंगलवार को सील कर दिया गया। यह कदम उन शिकायतों के बाद उठाया गया जिनमें हॉल पर लुधियाना बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनुपम कुमारिया के अवैध कब्ज़े और निजी अकादमी चलाने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के आदेश पर हुई जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसोसिएशन और अकादमी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। कोर्ट से ज़मानत मिलने के बावजूद हॉल पर वही प्रबंधन हावी रहा और वर्षों पुराना कब्ज़ा बरकरार रहा। कई दिनों की निगरानी और शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने मंगलवार को औपचारिक कार्रवाई करते हुए हॉल पर ताले जड़ दिए और परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया।

खिलाड़ियों की प्रैक्टिस नहीं रुकेगी : डिप्टी कमिश्नर

डीसी हिमांशु जैन ने कहा कि हॉल को केवल दो दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया है। “सुरक्षा जांच और मरम्मत कार्य जरूरी था, इसलिए सील किया गया। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बाधित नहीं होगी। अभिभावकों से सहयोग की अपील है।” उन्होंने साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही एक योग्य कोच की नियुक्ति और पारदर्शी प्रबंधन व्यवस्था लागू की जाएगी।

15 साल पुराने कब्ज़े पर गिरा गाज

प्रशासनिक कार्रवाई को शहर में एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का मानना है कि इस फैसले से न केवल वर्षों पुराना विवाद समाप्त होगा, बल्कि बैडमिंटन हॉल अब सही प्रबंधन और खिलाड़ियों के हित में संचालित किया जा सकेगा।

End-Of-15-Years-Of-Illegal-Occupation-Municipal-Corporation-Sealed-Shastri-Badminton-Hall-Action-On-Dcs-Orders




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023