लुधियाना। पंजाब राज्य में हाल ही में आई भयानक बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संपर्दाई कार सेवा संत बाबा तारा सिंह जी सरहाली साहिब की प्रेरणा से बाबा हाकम सिंह जी द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों और परिवारों की मदद के लिए 500 करोड़ रुपये की विशेष राहत राशि देने का ऐलान किया गया है। इस अवसर पर सर्व सेवा सशक्तिकरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पाल ने बाबा हाकम सिंह जी से मुलाक़ात कर इस मानवीय और काबिल-ए-तारीफ़ पहल के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग न केवल बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए मील का पत्थर साबित होगा बल्कि पंजाब की सेवा भावना और भाईचारे की परंपरा को भी और मज़बूत करेगा। गुरदीप सिंह गोशा ने धनवाद करते बोला कि बाबा हाकम सिंह जी का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है और आपदा की इस घड़ी में सामूहिक सहयोग की बड़ी मिसाल पेश करता है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)