पंजाब। भारत ने एशिया कप में एक बार फिर अपना दबदबा दिखाते हुए अजेय रहकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में अमृतसर के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला चला और उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। 7 मैचों में कुल 314 रन बनाकर अभिषेक प्लेयर ऑफर द टूर्नामेंट रहे। अभिषेक शर्मा से उनकी बहन कोमल शर्मा ने शादी के तोहफे के रूप में एशिया कप ट्रॉफी मांगी थी, जिसे अभिषेक ने पूरा किया। कोमल की 3 अक्टूबर को लुधियाना के बिजनेसमैन से शादी है। वहीं, आज (30 सितंबर) लुधियाना में शगुन है। कोमल शर्मा कहती हैं- इस बार अभिषेक टूर्नामेंट में बहुत ही अच्छा खेला। हम बहुत ही प्राउड फील कर रहे हैं। दरअसल, अभिषेक के अलावा शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह भी मेरे भाई हैं। तीनों ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया और हमने एशिया कप जीत लिया है। एक बहन के रूप में भी मुझे बहुत प्राउड फील हो रहा है। मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा- उसने मुझे पूछा था कि व्हाट डू यू वांट (तुम्हें क्या चाहिए) तो मैंने उससे कहा कि मुझे हाथ में ट्रॉफी चाहिए। उसने वह पूरा किया और ट्रॉफी लेकर दिया। इससे हम बहुत खुश हैं। हम बस एक्साइटेड हैं कि वह कब आएगा और उसके साथ मिलकर हम सेलिब्रेट करेंगे। इंजॉय करेंगे।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)