June 27, 2026 23:59:28

मुख्यमंत्री ने लुधियाना से शुरू की सूरमा मुहिम, नशा छोड़ो- सूरमा बनो, दूसरों की जिंदगी भी बदलो

Jun27,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक नई पहल करते हुए शुक्रवार को लुधियाना के गुरुनानक देव भवन में सूरमा मुहिम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अभियान का शुभारंभ करते हुए नशा छोड़ चुके युवाओं को सम्मानित किया और उन्हें समाज में बदलाव के दूत बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो युवा खुद नशे की लत से बाहर निकल चुके हैं, वही दूसरों को इस बुराई से दूर रहने के लिए सबसे बेहतर ढंग से प्रेरित कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान नशा छोड़ चुके युवाओं को विशेष टी-शर्ट और 'सूरमा' लिखी अंगूठी भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये युवा अब समाज में रोल मॉडल बनेंगे और नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों को नई जिंदगी की राह दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि सुधार का अवसर दिया जाए तो कोई भी व्यक्ति अपनी जिंदगी बदल सकता है।

सकारात्मक माहौल तैयार करने की कोशिश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल कानून बनाकर या पाबंदियां लगाकर नशे की समस्या का समाधान नहीं कर सकती। इसके लिए युवाओं को सकारात्मक वातावरण, खेल सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां युवाओं का रुझान खेल, शिक्षा और रोजगार की ओर बढ़े। उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द ही 3100 खेल मैदान और 300 व्यायामशालाएं तैयार की जाएंगी। इन सुविधाओं का लाभ विशेष रूप से नशा छोड़ चुके युवाओं को भी मिलेगा, ताकि वे खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रख सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भी सरकार पूरा सहयोग करेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

The-Chief-Minister-Launched-The-Surma-Campaign-From-Ludhiana-Quit-Drugs-Become-A-Surma-Champion-And-Transform-The-Lives-Of-Others-Too




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023