July 19, 2026 04:07:21

सेंट्रा ग्रीन्स की सोसायटी में इलेक्शन विवाद कोर्ट पहुंचा, बिना चुनाव 11 सदस्य जीते, रेजिडेंट ने कोर्ट में दायर की याचिका

Jul18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित सेंट्रा ग्रीन्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनावों को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। दरअसल, 11 सदस्य बिना चुनाव के निवार्चित जीत गए, जिस पर एक रेजिडेंट ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी। जिसमें आरोप लगाए गए हैं कि यह गलत तरीके से सदस्य चुने गए है। जबकि नियमों के मुताबिक ऐसे सदस्य चुनने के लिए पर्याप्त बहुमत जरुरी है। इस संबंधी कोर्ट में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने समन जारी कर दिए हैं। याचिकाकर्ता ने मौजूदा प्रधान सुरिंदर कुमार प्रभाकर, चुनाव प्रभारी सरबजीत सिंह ढिल्लों समेत 13 लोगों को प्रतिवादी बनाया है। उन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। सेंट्रा ग्रीन्स सोसायटी में कुल 538 फ्लैट हैं, जिनमें से करीब 500 सक्रिय मतदाता हैं। सोसायटी के बायलॉज के अनुसार, नियमों में किसी भी बदलाव (जैसे कमेटी सदस्यों की संख्या में परिवर्तन) के लिए कुल निवासियों के 2/3 बहुमत यानी लगभग 333 सदस्यों की सहमति जरूरी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि 3 मई 2026 को हुई जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) में कमेटी के 21 पदों को घटाकर 12 करने का प्रस्ताव केवल 63 लोगों की सहमति से पारित कर दिया गया, जबकि 13 सदस्यों ने इसका विरोध किया था। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह प्रक्रिया सोसायटी के 2/3 बहुमत वाले नियम का सीधा उल्लंघन है।

Dispute-Over-Centra-Greens-Society-Election-Reaches-Court-11-Members-Won-Uncontested-Resident-Files-Petition




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023