लुधियाना। लुधियाना में मौजूदा कांग्रेस पार्षद गुरमीत सिंह निवासी मुंडियां कलां ने कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। गुरमीत सिंह को बुधवार को खेल मैदान के उद्घाटन समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर उनका हार पहनाकर स्वागत किया गया और ढोल भी बजाए गए। गुरमीत सिंह मुंडियां ने कहा कि वार्ड के विकास कार्यों को बेहतर तरीके से करवाने के उद्देश्य से उन्होंने आप ज्वाइन की है। खेल मैदान का यह पहला उद्घाटन कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने किया है और आगे भी सभी विकास कार्य मिलकर पूरे करवाए जाएंगे। पार्षद गुरमीत सिंह मुंडियां के खिलाफ करीब 14 दिन पहले धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने यह कार्रवाई मोती लाल की शिकायत के आधार पर की। आरोपी पार्षद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 420 और रजिस्ट्रेशन एक्ट-1908 की धारा 82 के तहत एफआईआर नंबर 0169 दर्ज की गई है।
शिकायतकर्ता मोती लाल ने पुलिस को बताया कि वह एक प्लॉट खरीदना चाहता था। इसी दौरान वह अपने चाचा किशन पाल के माध्यम से तत्कालीन कांग्रेस पार्षद गुरमीत सिंह के संपर्क में आया। शिकायत के मुताबिक, किशन पाल ने भी गुरमीत सिंह के ताजपुर रोड स्थित कार्यालय के माध्यम से एक प्लॉट खरीदा था।
मोती लाल के अनुसार, गुरमीत सिंह ने ताजपुर रोड स्थित अपनी कॉलोनी में उसे कुछ प्लॉट दिखाए, जिनमें से एक प्लॉट उसे पसंद आया। इसके बाद 5 फरवरी 2023 को दोनों के बीच 70 वर्ग गज के प्लॉट नंबर 224 का इकरारनामा हुआ। प्लॉट का रेट 6,400 रुपए प्रति वर्ग गज तय किया गया और कुल सौदा 4,48,000 रुपए में तय हुआ।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)