July 24, 2026 02:01:29

शराब के ठेके के विरोध में इलाकानिवासियों का हंगामा, आग लगाने की कोशिश; पुलिस बोली - कानून हाथ में लिया तो होगी कार्रवाई

Jul23,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गुरु अर्जुन देव नगर, बहादुरी खेत, संगीत सिनेमा के पीछे स्थित ढोलेवाल इलाके में प्रस्तावित शराब के ठेके को लेकर वीरवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में इलाकानिवासी स्थानीय पार्षद के साथ मौके पर पहुंचे और ठेका खोलने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर ठेके के लिए बनाए गए ढांचे (खोखे) को आग लगाने की कोशिश की। घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा है, उसके आसपास रिहायशी क्षेत्र, मंदिर, डिस्पेंसरी और परिवार रहते हैं। उनका आरोप है कि यहां शराब का ठेका खुलने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होगी तथा इलाके का माहौल खराब होने के साथ असामाजिक तत्वों की आवाजाही भी बढ़ेगी। लोगों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी कीमत पर इस स्थान पर शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।पुलिस एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या आगजनी करना कानूनन अपराध है। उन्होंने बताया कि ठेका संचालक की ओर से शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।

Local-Residents-Protest-Against-Liquor-Shop-Attempt-To-Set-It-On-Fire-Police-Warn-Of-Action-If-The-Law-Is-Taken-Into-Their-Own-Hands




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023