October 14, 2026 05:13:06

आप पार्टी ने अपनी ही महिला पार्षद को जारी किया 'कारण बताओ नोटिस', पार्टी से अलग गुट बनाने के आरोप

Oct13,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और गुटबाजी के आरोपों में लुधियाना ईस्ट से वॉर्ड 19 की पार्षद निधि गुप्ता को कारण बताओ नोटिस (Show-Cause Notice) जारी किया है। यह नोटिस पार्टी के पंजाब प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार, पार्टी नेतृत्व के ध्यान में आया है कि निधि गुप्ता पार्टी की नीतियों और दिशा-निर्देशों के अनुसार काम नहीं कर रही हैं और उन्होंने एक अलग गुट बना लिया है। उन पर पार्टी के भीतर अलग गुट बनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वहीं पार्टी नेतृत्व के साथ तालमेल न बैठाने को लेकर चिंता जताई गई है।   

अनुशासनहीनता करने के आरोप
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि ये कदम आम आदमी पार्टी के अनुशासन का स्पष्ट उल्लंघन हैं। पार्षद निधि गुप्ता को नोटिस मिलने के 7 दिनों के भीतर अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उनसे पूछा गया है कि इस आचरण के लिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।   नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता है, तो पार्टी अपने संविधान और अनुशासनात्मक दिशा-निर्देशों के तहत उचित कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगी।

Aap-Issues-Show-Cause-Notice-To-Its-Own-Female-Councillor-Over-Allegations-Of-Forming-A-Breakaway-Faction




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023