October 21, 2026 03:59:54

लुधियाना दरेसी दशहरे मेले में पहुंचेगे अमित शाह, रावण दहन करेंगे

Oct20,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में आज दशहरे को लेकर कई जगह रावण दहन होगा। लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 121 फीट का रावण का पुतला जलाएंगे। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। दरेसी ग्राउंड की तरफ जाते रास्ते को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में इस बार 106 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया चीफ गेस्ट (मुख्य अतिथि) होंगे। पूरे दरेसी इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। हर जगह पर पैनी नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार अमित शाह साढ़े चार बजे तक ग्राउंड में पहुंच जाएंगे। वहीं अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। इसके अलावा जालंधर में साई दास स्कूल ग्राउंड में 100 फीट के रावण का दहन होगा। पटियाला में शहर का सबसे बड़ा रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला पुडा ग्राउंड में जलेगा। बठिंडा के परसराम नगर में इस बार 50 से 55 फीट ऊंचे चार पुतले लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। पठानकोट के रामलीला मैदान में श्री कृष्णा नाटक क्लब की ओर से सबसे बड़े 60-60 फीट ऊंचे तीन पुतलों (रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद) का दहन किया जाएगा।

Amit-Shah-Will-Attend-The-Dussehra-Fair-At-Daresi-In-Ludhiana-And-Perform-The-Ravan-Dahan-Burning-Of-The-Effigy-Of-Ravan




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023