October 21, 2026 03:58:45

लुधियाना में अमित शाह ने रावण दहन किया, नशे के खात्मे का संदेश दिया

Oct20,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में आज दशहरे पर रावण दहन हो रहा है। लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 121 फीट का रावण का पुतला जलाया। जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में बढ़ रहे नशे के कारण तीन लोगों की मौत हुई है। जल्द इस चिट्‌टे के नशे का खात्मा किया जाएगा। वहीं इस समागम को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। दरेसी ग्राउंड की तरफ जाते रास्ते को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में इस बार 106 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया चीफ गेस्ट होंगे। वहीं, अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। इसके अलावा जालंधर में साई दास स्कूल ग्राउंड में 100 फीट के रावण का दहन होगा। पटियाला में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला पुडा ग्राउंड में जलेगा। बठिंडा के परसराम नगर में इस बार 50 से 55 फीट ऊंचे चार पुतले लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। इन्हें उठाने के लिए क्रेन मंगानी पड़ी।

In-Ludhiana-Amit-Shah-Performed-The-Burning-Of-The-Ravana-Effigy-And-Delivered-A-Message-About-Eradicating-The-Drug-Menace




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023