September 9, 2026 23:56:25
डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2020 से दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की

डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2020 से दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की

Sep21,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2020 से दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की औसत मूल्य 6.9 प्रतिशत बढ़ा, जो 1 जनवरी, 2020 से लागू होगा लुधियाना, सुरिंदर अरोड़ा विश्व के अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय एक्सप्रेस सेवा प्रदाता डीएचएल एक्सप्रेस ने आज कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 जनवरी, 2020 से लागू होगा। शिपमेन्ट का औसत मूल्य 6.9 प्रतिशत बढ़ जाएगा। हालांकि सीमा पार ई-कॉमर्स के शिपमेन्ट्स के लिये यह बढ़ोतरी 15 प्रतिशत तक हो सकती है, जिससे आपूर्ति की लागत बढ़ेगी। डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया के कंट्री मैनेजर आर. एस. सुब्रमण्यिन ने कहा, ‘‘डीएचएल एक्सप्रेस में हम लगातार बेजोड़ गुणवत्ता की आपूर्ति और अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने का प्रयास करते हैं। इसलिये हमें अवसंरचना पर निवेश करना पड़ता है। वार्षिक मूल्य व्यवस्था से हम कम कार्बन उत्सर्जन वाले एयरक्राफ्ट्स, उन्नत केन्द्रों और सुविधाओं तथा खोजपरक प्रौद्योगिकी में निवेश कर सकते हैं। इसमें शीर्ष स्तर की सॉर्टिंग टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जिससे हम बड़े परिमाण को संभाल सकते हैं और बाजार में अग्रणी ट्रांजिट टाइम बनाये रख सकते हैं। डीएचएल विश्व के बढ़ते विनियमों और सुरक्षा मानकों का पूर्णतया अनुपालन करने के लिये भी निवेश कर रहा है। यह सभी निवेश हमारे ग्राहकों को संपूर्ण संतोष देते हैं, जब वे अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग करते हैं।’’ डीएचएल एक्सप्रेस द्वारा वार्षिक आधार पर कीमतों को एडजस्टर किया जाता है, जिसमें मुद्रास्फीति और मुद्रा के उतार-चढ़ाव को भी ध्यान में रखा जाता है। स्थानीय स्थितियों के आधार पर, मूल्य व्यवस्था अलग-अलग देशों में भिन्न-भिन्न हो सकती है और सभी ग्राहकों पर लागू होगी जहां कॉन्ट्रैरक्ट्सर अनुमति देते हैं।

dhl

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026