November 25, 2026 06:41:54

वार्ड नंबर 84 में कांग्रेसी नेता कृष्ण खरबंदा ने बांटे 300 सरबत सेहत बीमा योजना कार्ड

हमारे वार्ड में बने सबसे अधिक 650 बीमा योजना कार्ड- खरबंदा

Sep22,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना वार्ड नंबर 84 में पूर्व कौंसलर कृष्ण खरबंदा की ओर से सरबत सेहत बीमा योजना के तहत इलाका निवासिों को बीमा कार्ड बांटे गए। वार्ड नंबर 84 में पिछले एक सप्ताह से ये कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जा रहे थे और आज 300 के करीब वार्ड स्थानीय इलाका निवासियों को वितरित किए। इस अवसर पर अधिक जानकारी देते कांग्रेसी नेता कृष्ण खरबंदा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, और कैबिनेट मंत्री विजेंद्र सिंगला की दूरगामी नीतियों के तहत ये कैंप लगाया गया है और हमारे वार्ड में सबसे अधिक बीमा कार्ड जो करीब 650 के करीब हैं, बनने जा रहे हैं और इसमें से 300 के करीब कार्ड आज बांटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्ड के तहत कोई भी व्यक्ति जिसका नीला कार्ड बना हो, उसे इस बीमा कार्ड बनाने की सुविधा पंजाब सरकार ने दी है। इससे बीमा कार्ड धारक बिना पैसे के 5 लाख रुपए तक का इलाज अस्पताल में करवा सकता हैं। इसके लिए पहले एक बार सिविल अस्पताल जाना होगा और वहां से दूसरे किसी भी प्राइवेट अस्पताल में उसे रेफर कर इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश वाइस प्रेसीडेंट पवन खरबंदा, अजय सिद्ध, गुरदीप सिंह राजिंदर सिंह काका, जतिंदर छाबड़ा, सुरिंदर तनेजा,राकेश चटकारा, दिनेश कुमार, पवन कुमार, मोहम्मद गुड्डू सुरेश चाटकरा, पवन तनेजा मौजूद थे।

congress leader krishan kharbanda distribute beema card




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023