September 11, 2026 04:44:38
केंद्र पेट्रोल डीजल को भी 5 फीसदी जीएसटी की दायरे में ला आम लोगों को दे राहत - परमिंदर मेहता

केंद्र पेट्रोल डीजल को भी 5 फीसदी जीएसटी की दायरे में ला आम लोगों को दे राहत - परमिंदर मेहता

Sep20,2025 | Enews Team | Ludhiana

केंद्र सरकार पैट्रोल डीज़ल की बिक्री को भी 5 फीसदी तक जीएसटी के दायरे में लाकर जनता को महंगाई से राहत प्रदान करें। यह अनुरोध आज यहां चुनिंदा पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद परमिंदर मेहता ने प्रधानमंत्री से करते हुए कहा कि सरकार ने अधिकतर वस्तुओं पर जीएसटी की दरें हटाई व कम की है । जिससे जनसाधारण के जीवन में कुछ राहत मिलने की आस उठी है। अगर सरकार पैट्रोल व डीज़ल को भी वैट खत्म करके 5 फीसद तक जीएसटी के दायरे में लाती है तो इसका अधिक असर लोगो की रोज़ाना इस्तेमाल की वस्तुओं के दामों पर पड़ेगा जो लोगो के लिए बड़ी राहत होगी। सरकार ने जीएसटी के प्रावधान करते समय पैट्रोलियम व अन्य कुछ वस्तुओं को वैट में ही रख दिया था। जिससे लोग 18 से 28 फीसद जीएसटी का दंश झेलते रहे वही पिछले दशक से भरकम वैट दरों के कारण महंगाई ने आम आदमी का पूरी तरह से कचूमर निकाल दिया। अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल विशेषकर कोरोना काल में भी दोनों सरकारों ने न दाम व न ही वैट कम करके निजी कम्पनियों की जेबें भरने में खूब सहयोग दिया। मेहता ने कहा केंद्र के साथ राज्य सरकार को भी अपने टैक्स कम करने की ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि पैट्रोल डीज़ल पर केंद्र के साथ राज्य सरकार के टैक्सों का भी भारी बोझ पड़ा हुआ है।

Centre-Should-Bring-Petrol-And-Diesel-Under-5-Percent-Gst-To-Provide-Relief-To-Common-People-Parminder-Mehta

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं