यशपाल शर्मा, लुधियाना
दरेसी ग्राउंड में श्री राम का डोला रोकना और इसे जमीन पर रखने में कांग्रेस व भाजपा नेताओं की घिनौनी हरकत रही हैं और मुझे बदनाम करने को ये पूरा एपिसोड़ प्री प्लान ढंग से किया गया। उन्होंने कहा कि इन कांग्रेस व भाजपा नेताओं की साजिश के तहत ही मेरे ऊपर दस लाख रुपए मांगने का ताना कसा गया। ये बात आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हल्के से विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का डोला जमीन पर रख कर इन नेताओं ने राजनीतिक रोटियों सेकीं। उन्होंने कहा कि वे ठेकेदार अशोक के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाने जा रहे हैं। इस प्रेसवार्ता दौरान अशोक पराशर पप्पी अपने वकील व ठेकेदार के खिलाफ मान हानि का नोटिस भी साथ लेकर पहुंचे थे। पप्पी ने कहा कि इस पूरे एएपिसोड़ में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग और कांग्रेस व भाजपा का हारे उम्मीदवार का अहम रोल रहा हैं। उन्होंने कहा कि दरेसी का पूरा मेला बिना सरकारी मंजूरी के चलाया जा रहा है और डिप्टी कमिश्नर की ओर से इसका नोटिस भी जारी किया गया है। लेकिन भगवान राम के नाम पर ये लोग मनमानि करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस ठेकेदार व स्थानीय दशहरा कमेटी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर व निगम कमिश्नर को दरखास्त देने जा रहा हूं और इस पूरे मामले में जो कुछ भी गलत है, उसके खिलाफ एक्शन लें। विधायक पप्पी ने वार्ता दौरान ठेकेदार के लड़के पर धारा 307 की तीन एफआईआर है व एक ड्रग्स का पर्चा होने का भी खुलासा किया।
प्रेसवार्ता दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक की डाइंग और कांग्रेस के एक अन्य नेता जिनका मैरिज पैलेस है, की ओर से 74 इंची सीवरेज लेन वाली सरकारी जमीन कब्जाने के मामले में इंक्वायरी करवाने की बात की। उन्होंने बताया कि वे ये मामला सदन में भी उठाएंगे। उन्होंने ठेकेदार पर सवाल खडे़ करते कहा कि वे नगर निगम का मुलाजिम होते बाहर काम नहीं कर सकता और उसके खिलाफ जो विजिलेंस इंक्वायरी चल रही है, उसकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये भी जांच जाएगा कि एक करोड़ रुपए का ठेका लेना वाले ठेकेदार कितना टैक्स सरकार को देता हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता गुरदेव शर्मा देबी पर भी जुएं की बुक लगाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)