डेस्क, लुधियाना
दरेसी दशहरा ग्राउंड विवाद के बाद आप विधायक अशोक पराशर पप्पी और भाजपा सेंट्रल नेता गुरदेव शर्मा देबी के बीच तनातनी बढ़ती दिखाई दे रही है। जहां पप्पी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर देबी को बुकी कहा था, वहीं आज देबी ने प्रेसवार्ता कर पप्पी को कबूतरबाज बताया। देबी ने बताया कि अशोक पराशर पहले कबूतर उड़ाते थे, इसलिए लोग उन्हें उस्ताद जी नाम से बुलाते थे। इस प्रेसवार्ता में गुरदेव शर्मा देबी ने अशोक पराशर पप्पी को चैलेंज भी दे दिया है कि अगर वे पप्पी से 2027 का चुनाव हारे तो वे राजनीति छोड़ देंगे। देबी ने इस प्रेसवार्ता दौरान आप विधायक पप्पी की ओर से सोमवार को रखी प्रेसवार्ता को गुमराह करने वाली बताया। उन्होंने दावा करते कहा कि पराशर इस मीटिंग में दावा कर रहे हैं कि वे ठेकेदार अशोक कुमार को नहीं जानते और न पहले मिले हैं। लेकिन देबी ने इस प्रेसवार्ता दौरान पप्पी और उक्त ठेकेदार की साथ खडे़ होने की फोटो तक दिखाई। उन्होंने अपनी सफाई देते कहा कि भगवान राम व सीता मैया का डोला रोके जाने का वीडियों सोशल मीड़िया पर देख ही वे मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब भी वे दो घंटा लेट आए थे। तब ठेकेदार ने मेला व मेले की लाइट बंद कर रखी थी और उसकी ओर से अशोक पराशर पप्पी पर 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए जा रहे थे।
भाजपा के इंचार्ज व पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने हल्का सेंट्रल के आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि वे लुधियाना के हिन्दु समाज को विजीलैंस और मानहानि की धमकियों से डराने की कोशिश न करें। क्योकि उनकी गीदड भभकियों से सच बदलने वाला नहीं है और सच यही है कि उन्होनें लुधियाना के दरेसी मैदान में हिन्दुओं के ऐतिहासिक और पवित्र दशहरा मेले के ठेकेदार से बडी रिशवत की मांग की जिससे दुखी होकर ठेकेदार ने आत्महत्या की कोशिश की। विधायक के भ्रष्टाचार के कारण यह ऐतिहासिक दशहरा मेला लुधियाना के इतिहास में दुभागयपूर्ण स्थिति में पहली बार बंद हुआ व भगवान राम के डोले को सडक पर ही खडे रहना पड़ा इससे अकेले हिन्दु समाज ही नहीं पूरे पंजाबी सनातन समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची है। इस अंहकारी विधायक ने इस र्दुभागयपूर्ण घटना के लिए हिन्दु समाज से माफी मांगने के स्थान पर पत्रकार सम्मेलन करके हिन्दु समाज को विजीलेंस व मानहानि की धमकियां दे डाली है परंतु वह यह भूल गया है कि अभिमान और भगवान का आपस में कोई मेल नहीं है। जिस प्रकार दशहरे पर भगवान राम ने रावण के अंहकार का नाश किया था वैसे ही हिन्दु समाज अंहकारी विधायक पप्पी पराशर के अंहकार का नाश भी अगली विधानसभा चुनावों में कर देगा। देबी ने कहा कि विधायक अशोक पराशर पप्पी राजनीति के वशीभूत होकर उन पर मनघंडत और झूठे आरोप लगा रहे है जिसके लिए वे उन्हें अदालत में खीचेगें और मानहानि का दावा करेगें। देबी ने कहा कि सैकडो वर्षों से सभी धर्मों के मेलों पर व्यापारी समाज की दुकाने सजती है पंरतु इस मेले पर रोजी रोटी कमाने के लिए लगाई गई दुकाने विधायक की आंखो में चुभ रही है जबकि पिछले 2 वर्ष में इसके चहेते को ठेका मिला तो इसकी आंखो में वह दुकानें नहीं चुभी, इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी के विधायक को आम आदमी से. कितना प्यार है।
Debi-Challenges-Mla-Pappi-Saying-If-He-Loses-The-2027-Election-To-Pappi-He-Will-Quit-Politics-
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)