डेस्क, लुधियाना
दरेसी दशहरा ग्राउंड विवाद के बाद आज लुधियाना सेंट्रल के विधायक अशोक पाराशर पप्पी ने बुधवार को माता रानी चौक के पास नगर निगम के ज़ोन 'ए' कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण के दोरान पप्पी पराशर निगम के उन काउंटरों व कमरों में जाते दिखे, जहां जहां से शिकायतें उनके पास पहुंच रही थी। इस दौरान उन्होंने निगम स्टाफ को साफ साफ हिदायत करते कहा कि उनके पास लगातार उनकी शिकायतें आ रही हैं और आज वे उन्हें एक मौका देकर जा रहे हैं। अगर वे इसके बाद भी नहीं सुधरते तो उन पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि एक्शन के बाद उन तक कोई सिफारिश मत लेकर आना। इस अफसर पर उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर व जोनल कमिश्नर नीरज जैन भी मौजूद थे।विधायक अशोक पाराशर ने इस दौरान लेखा शाखा, स्वास्थ्य शाखा, रिकॉर्ड रूम, सुविधा केंद्र आदि सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विधायक पाराशर ने कर्मचारियों को 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर जनता की सेवा करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नगर निगम कार्यालयों में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, वे फाइलों पर तुरंत आपत्ति दर्ज करें और जनता को कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर न होना पड़े। कर्मचारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पेंशन, ग्रेच्युटी आदि समय पर जारी की जाएँ।
Mla-Parashar-Visited-The-Corporation-Office-Gave-The-Staff-A-Chance-To-Improve
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)