यशपाल शर्मा, लुधियाना
नगर निगम ने इस बार प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी में सभी कीर्तिमान तोड़ते दिखाई दे रही हैं। 30 सितंबर 2025 तक नगर निगम 123 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गया है, जो कि अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी मानी जा रही है। आपको बता दें निगम डी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स सुपरिटेंडेंट व सुपरिटेंडेंट हैड क्वार्टर विवेक वर्मा का इस रिकवरी में बड़ा योगदान रहा और निगम में अब उनकी जिम्मेदारी को भी बढ़ा दिया गया। अब वे अपने मौजूदा कार्यभार के साथ साथ एजेंड़ा सेक्रेटरी का भी कार्यभार देखेंगे। आपको बता दें नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी को गर्वमेंट कालेज फार गर्ल्स की प्रिंसिपल और डिप्टी कमिश्नर लुधियाना पर भी 5.91 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी का नोटिस जारी किया है। ये नोटिस गर्वमेंट कालेज फार गर्ल्स में लगने वाला दशहरा मेला व अन्य आयोजनाें के चलते सा5 2013-14 से साल 2025 तक की बकाया प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर किया गया है। इसके अलावा गलाड़ा के सीए को भी चंडीगढ़ रोड मेला साइट व एग्जीबिशन सेंटर के लिए साल 2013-14 से मौजूदा साल तक के लिए 5.91 करोड़ रुपए बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस दिया गया है। नगर निगम डी जोन की बड़ी उपलब्धि इस साल ये रही कि पुलिस कमिश्नर की ओर से करीब 8 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम को अदा किया गया है। ये अदायगी सीपी आफिस, थानों के एवज में की गई हैं।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)