March 14, 2026 09:17:20

निगम महिला कर्मचारी ने जारी किया बेनामी पत्र- कहा निगम अफसर हमारा कर रहे मानसिक व शरीरिक उत्पीड़न

महिला कर्मचारी ने मेयर और कमिश्नर से की न्याय की अपील, कहा — “मेरा नाम गुप्त रखा जाए”

Oct15,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana


यशपाल शर्मा, लुधियाना


नगर निगम लुधियाना में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने निगम के कुछ अधिकारियों पर जाति आधारित भेदभाव, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के आरोप जड़ दिए हैं। उक्त महिला ने अपना नाम गुप्त रखने की बात कह इस पत्र में बताया है कि बात न मानने पर उन्हें नौकरी से निकालने सहित कईं अन्य धमकियां देकर ड़राया जाता है। हुए यह शिकायत ईमेल के माध्यम से पंजाब के सीएम, हयूमन राइट कमीशन पंजाब, निगम कमिश्नर और मेयर को भेजी है।


शिकायत पत्र में महिला ने लिखा है कि वह लगभग 9–10 वर्षों से नगर निगम लुधियाना में ईमानदारी से कार्य कर रही हैं और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखती हैं। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि कई अधिकारियों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, और कभी-कभी शारीरिक तौर पर भी परेशान किया गया।


महिला कर्मचारी ने कहा है कि निगम में कार्यरत कई अन्य महिला कर्मचारियों को भी इसी प्रकार की परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है। कुछ अधिकारियों द्वारा प्रमोशन रोकना, मेडिकल छुट्टियां न देना, सप्ताहांत पर जबरन ओवरटाइम लगवाना, ट्रांसफर या सस्पेंशन की धमकी देना जैसी हरकतें आम हो गई हैं।


उन्होंने मेयर से अपील की है कि निगम में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही ऐसे तंत्र की स्थापना की जाए जिससे कोई भी महिला कर्मचारी शिकायत दर्ज करा सके और उसका नाम गोपनीय रखा जाए।


शिकायत में यह भी कहा गया है कि निगम के “सब जोन” या “गुप्त कार्यालयों” में कार्यरत महिला कर्मचारियों की स्थिति सबसे अधिक खराब है, क्योंकि वहाँ सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे स्थानों पर अधिकारियों द्वारा महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायतें आती रहती हैं। उन्होंने मेयर और कमिश्नर से अनुरोध किया है कि वे इन कार्यालयों का गुप्त दौरा करें और वहाँ सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम करवाएँ।


महिला कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ अधिकारी महिला कर्मचारियों से अपने निजी घरों में सफाई और रसोई का काम जबरन करवाते हैं, जो पूरी तरह से अवैध और अनैतिक है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों की उच्च-स्तरीय जांच की जाए।


पत्र में पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती राज लाली गिल के प्रति आभार जताते हुए कहा गया है कि आयोग ने पहले भी कई भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। महिला ने आयोग से भी इस मामले में सुओ मोटू संज्ञान लेकर नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों पर सख्त निर्देश जारी करने की मांग की है।


अंत में महिला ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान से भी अपील की है कि वे ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं जो सरकारी विभागों में कार्यरत महिलाओं का मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न करते हैं।


महिला ने अपनी पहचान उजागर न करने की गुजारिश करते हुए कहा है कि यदि शिकायत के बाद भी उन्हें या अन्य महिलाओं को परेशान किया गया, तो वह संबंधित अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करेंगी और कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगी।



A-Female-Corporation-Employee-Issued-An-Anonymous-Letter-Alleging-That-The-Corporation-Officers-Were-Subjecting-Her-To-Mental-And-Physical-Harassment




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023