डेस्क, लुधियाना। लुधियाना के न्यू बीआरएस नगर के पांच दुकान मालिकों पर नगर निगम की ओर लगाई सील तोड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। आपको बता दें कि न्यू भाई रणधीर सिंह नगर वेलफेयर सोसाइटी की शिकायत पर नगर निगम की ओर से बिल्डिंग बॉय लॉ का उल्लंघन करने के चलते कुछ दुकानों को सील किया गया था। इनमें कुछ दुकानदारों और प्रॉपर्टी मालिकों की ओर से खुद ही नगर निगम की सील को तोड़ दुकान खोल ली गई। जिसके चलते नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर की और से 1 अगस्त को थाना दुगरी में शिकायत दी गई थी जिसके आधार पर पुलिस की ओर से मालिक किंग्स गेस्ट हाउस, मालिक वर्मा किराना स्टोर, मालिक तेजिंदर कुमार गुप्ता चार दुकानें, मालिक सिंगला गोदाम, मलिक गाबा कंपनी पर FIR दर्ज कर दी है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Fir-Against-Five-Shopkeepers-For-Breaking-The-Seal-Imposed-By-The-Municipal-Corporation
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)