पंजाब। पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने हर स्तर के नेताओं को जमीन पर उतार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मंत्री व पूर्व कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु पांच महीने बाद तरनतारन में एक मंच पर दिखे। भारत भूषण आशु और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तरनतारन में पार्टी प्रत्याशी करणबीर सिंह के प्रचार में रैली के दौरान एक मंच पर दिखे। लेकिन दोनों में दूरी बनी रही। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और भारत भूषण आशु मंच पर भी एक दूसरे से दूर बैठे दिखे। मंच पर दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की भारत भूषण आशु लोकसभा चुनाव के बाद से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भी राजा वड़िंग के साथ ज्यादा मंच शेयर नहीं किया। गुरुवार को आशु तरनतारन में पार्टी के प्रचार के लिए गए, तो उन्हें रैली में मंच पर बैठना पड़ा। इस दौरान वो अपने गुट के नेताओं के साथ व्यस्त दिखे।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)