बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी फेज का मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। हालांकि कतार में खड़े वोटर्स वोट डाल पाएंगे। वहीं संवेदनशील 4,109 बूथों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। आखिरी फेज में 20 जिलों की 122 सीटों पर शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान हुआ है। मुस्लिम बहुल किशनगंज में सबसे ज्यादा 76.26% मतदान हुआ है। बंपर वोटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया कि, दूसरे फेज की 122 सीटों में से 80 हम जीतने वाले हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा है कि, लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। मेरा मन गदगद है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)