March 14, 2026 11:30:08

तरनतारन उपचुनाव, 60.95 प्रतिशत वोटिंग प्रतिशत, अकाली दल ने कहा- पुलिस ने बूथ कैप्चरिंग कराई; 14 नवंबर को आएगा रिजल्ट

Nov11,2025 | Enews Team | Punjab

तरनतारन। पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट में उपचुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। 6 बजते ही पुलिस ने पोलिंग बूथों के गेट बद कर दिए। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) सिबिन सी ने बताया कि शाम 6 बजे तक लगभग 60.95% मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों के कलेक्शन सेंटर लौटने और अंतिम डेटा एंट्री पूरी होने के बाद सटीक आंकड़े कल तक जारी किए जाएंगे। 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा। वोटिंग के बीच शिरोमणि अकाली दल ने एक एसएचओ पर धक्का करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि सरकार के कहने पर एसएचओ ऐसा किया। एक एएसआई भी इसके साथ रहा। सरकारी तंत्र के साथ हमारे बूथ कैप्चर किए। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस इससे पहले बूथ के बाहर BJP के काउंटर के अंदर संदिग्ध कार खड़ी कर दी गई। पुलिस तुरंत पहुंची और गाड़ी को हटा दिया। भाजपा नेता फतेह सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। लिखा- जिसे तस्कर कहते थे, उसे उम्मीदवार बनाय

फिलीपींस से खास तौर पर वोट डालने तरनतारन पहुंचे जगदीश सिंह
वहीं, जगदीश सिंह फिलीपींस से खास तौर पर वोट डालने तरनतारन पहुंचे। कांग्रेस उम्मीदवार करनबीर सिंह बुर्ज, शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर और आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह सिद्धू ने भी परिवार संग वोट डाला। बता दें कि 2022 में चुनाव जीते आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन से यह सीट खाली हुई थी। इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी ने यहां पहली बार विधानसभा में उम्मीदवार उतारा है। मतदान से तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने अकाली दल की शिकायत पर एसएसपी रहीं डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को हटा दिया था।

Tarn-Taran-By-Election-60-95-Percent-Voter-Turnout-Akali-Dal-Alleges-Police-Orchestrated-Booth-Capturing-Results-To-Be-Announced-On-November-14




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023