March 14, 2026 12:40:04

बिहार एग्जिट पोल, 18 एजेंसियों के सर्वे में Nda की सरकार, 153 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 85 सीटें; Pk की जन सुराज बेअसर रही

Nov12,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। बिहार चुनाव में 18 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स में बिहार में NDA को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है। इनमें 243 सीटों की विधानसभा में NDA को 153 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को 85 सीटों पर सिमटता बताया जा रहा है, जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। पिछले चुनाव में NDA को 125, महागठबंधन को 110 और अन्य को 8 सीटें मिली थीं। यानी इस बार NDA को करीब 29 सीटों का फायदा, जबकि महागठबंधन को 27 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा को सबसे ज्यादा 75 सीटें मिलने का दावा है, जबकि कांग्रेस को 13 सीटें बताई जा रही हैं। पहली बार चुनाव में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बेअसर नजर आ रही है। उसे 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है। बिहार में 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हुआ। पहले फेज में 121 सीटों पर 65% वोटिंग हुई है। वहीं दूसरी फेज में रिकॉर्ड 68.5% मतदान हुआ है। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा।

Bihar-Exit-Polls-18-Agencies-Predict-Nda-Government-With-A-Clear-Majority-With-153-Seats-Grand-Alliance-With-85-Seats-Pks-Jan-Suraj-Remains-Ineffective




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023