March 14, 2026 15:16:15

नशा बेचने वालों ने घर पर किया पैट्रोल बंबों से हमला, एफआईआर दर्ज करने में कतरा रही पुलिस

Nov17,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

मॉडल टाउन डा. अंबेडकर नगर गली नंबर 10 में रहने वाली  दर्शना रानी पत्नी रमेश कुमार ने नशे का धंधा करने वाले कुछ लोगों पर उनके घर में घुस कर तोड़ फोड़ करने व जान से मारने की नीयत से उनके घर पर पैट्रोल बंब से हमला करने के आरोप लगाए हैं। पैट्रोल बंबो से दर्शना रानी के घर पर हमला करने का पूरा मामला 15 नवंबर की रात का है  और उनकी ओर से इस मामले में पुलिस कमिश्नर को अपनी शिकायत भी दी गई हैं, लेकिन अभी तक माडल टाउन थाना पुलिस की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप हैं कि हमलावरों की पुलिस में सेटिंग होने के चलते उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस को दी गई शिकायत में दर्शना रानी के बयानों मुताबिक उनका बेटा सागर (उम्र 26) को भी इन नशेडियों की ओर से नशे की लत लगा दी गई और इसके चलते सागर का घर से निकलना बंद कर दिया गया। लेकिन इसके बावजूद आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर उसके घर आ जाते थे। करीब चार दिन पहले भी इन नशेड़ी युवकों ने उनके घर में घुसकर सामान की तोड़फोड़ की और मेरे पति रमेश कुमार के साथ भी मारपीट की। लेकिन नशेड़ी युवकों की पुलिस के छोटे मुलाजिमों के साथ सेटिंग होने के चलते वे शिकायत करने नहीं गए और अब इन लड़कों की बदमाशी के चलते वे अपना घर छोड़ने तक को मजूबर हो गए हैं।  


Drug-Dealers-Attacked-The-House-With-Petrol-Bombs-Police-Hesitant-To-Register-An-Fir




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023