March 14, 2026 11:31:33

लुधियाना के कल्याण ज्वेलर्स पर ₹100000 का जुर्माना

Dec6,2025 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि कल्याण ज्वेलर्स पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में स्थित कल्याण ज्वेलर्स पर 1 लाख रुपए का हर्जाना लगा है। बताया जा रहा है कि मां-बेटे की शिकायत पर ज्वेलर्स पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।दरअसल मां-बेटे ने कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) से ज्वेलरी खरीदी थी। उन्होंने शिकायत की कि शोरूम में इसे 22 कैरेट का बताया गया। मगर, उस पर हॉलमार्क स्टैंप नहीं लगी थी।जब उन्होंने अपने लेवल पर इसकी बाहरी लैब से जांच कराई तो वह 18 कैरेट के बराबर निकला। इसके बाद उन्होंने इस बारे में शोरूम को बताया तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। हालांकि शोरूम ने तर्क दिया कि यह पोल्की ज्वेलरी है, जिसमें हॉलमार्क जरूरी नहीं होता। इसके अलावा कस्टमर को खरीदारी के वक्त इसके बारे में बता दिया गया था। फोरम उनके तर्क से सहमत नहीं हुआ और एक महीने में हर्जाना न देने पर 8% ब्याज समेत वसूली की चेतावनी दी है।

Kalyan-Jewellers-Of-Ludhiana-Fined-100000




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023