March 14, 2026 09:17:56

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सुखबीर बादल क बड़ा बयान, गिद्दड़बाहा से लड़ेंगे चुनाव, लंबी सीट पर हरसिमरत या कोई और, सस्पेंस रखा

Dec8,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने ऐलान किया कि वह 2027 में गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोगों ने इसकी मांग की है। अभी तक सुखबीर बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने 2009 में जलालाबाद से उपचुनाव जीता। इसके बाद 2012 और 2017 में इसी सीट से चुनाव जीता। हालांकि 2022 के चुनाव में वह जलालाबाद सीट हार गए। गिद्दड़बाहा से पूर्व सीएम व सुखबीर बादल के पिता परकाश सिंह बादल भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि लंबी को बादल परिवार का गढ़ माना जाता है। मगर, पिछले चुनाव में पूर्व सीएम बादल यहां से चुनाव हार गए थे। गिद्दड़बाहा सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग चुनाव लड़ते हैं। हालांकि पिछली बार उन्होंने उपचुनाव में यहां से अपनी पत्नी अमृता वड़िंग को उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह हार गईं। वहीं बादल परिवार की पैतृक सीट लंबी है लेकिन यहां के बारे में अभी क्लियर नहीं है। ऐसे में यहां से उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल भी चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि हरसिमरत अभी सांसद हैं। ऐसे में अगर वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ती तो फिर सुखबीर बादल 2 सीटों यानी लंबी व गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ सकते हैं।

Sukhbir-Badal-Makes-A-Major-Statement-Regarding-The-2027-Assembly-Elections-Saying-He-Will-Contest-From-Gidderbaha-But-Whether-Harsimrat-Or-Someone-Else-Will-Contest-The-Lambi-Seat-Remains-A-Mystery




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023