पंजाब। पंजाब कांग्रेस से सस्पेंड करने के बाद भी पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के तेवर थम नहीं रहे हैं। सस्पेंड करने के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई बयान देकर सीधे राजा वड़िंग को घेर लिया। नवजोत सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को भ्रष्ट और बेईमान कहा। यह भी कहा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह CM भगवंत मान के तलवे चाट रहे हैं। नवजोत कौर के बयानों से पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में खलबली मची हुई है। कौर ने पहले 500 करोड़ रुपए की अटैची से मुख्यमंत्री बनने की बात कहकर पंजाब से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस हाईकमान में हलचल मचा दी। जब कांग्रेसियों ने उनको निशाना बनाया तो उन्होंने प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग से लेकर बाजवा, रंधावा और चन्नी को भी लपेट दिया। उन्होंने टिकट बेचने से लेकर कांग्रेस को बर्बाद करने तक के आरोप लगा दिए। हालांकि सोमवार को शाम होते-होते कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया लेकिन बाहर नहीं निकाल पाई। इस रिपोर्ट में जानिए, नवजोत कौर सिद्धू के वह बयान, जिससे कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू को लीगल नोटिस भेजा है। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि रंधावा के गैंगस्टरों के साथ लिंक हैं। रंधावा ने राजस्थान में पैसे लेकर टिकटें बेचीं और कांग्रेस को हरा दिया। इस पर रंधावा ने लीगल नोटिस भेजकर कहा कि 7 दिन के अंदर माफी मांगो वर्ना वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
राजा वड़िंग को प्रधान नहीं मानती
नवजोत कौर ने कहा- मैं एक असंवेदनशील, गैरजिम्मेदार, नैतिक रूप से बेईमान और भ्रष्ट प्रधान के साथ खड़े होने से इनकार करती हूं। मैं उन सभी भाइयों और बहनों के साथ खड़ी हूं, जिन्हें उसकी अक्षमता और गैरजिम्मेदार व्यवहार से चोट पहुंची है। मैं उसे प्रधान मानने से इनकार करती हूं। मुझे हैरानी है कि मुख्यमंत्री उसे क्यों बचा रहे हैं। नवजोत कौर ने कहा- SC/ST एक्ट में गिरफ्तारी, बस बॉडी केस और 2500 एकड़ जमीन कब्जाने का केस, जिसे मैंने पीएमओ, पंजाब के गवर्नर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भगवंत मान तक को तक भेज दिया है। बताइए आप उन्हें क्यों बचा रहे हैं??? नवजोत कौर ने कहा- राजा वड़िंग, वाहेगुरु जी ने मुझे अपनी कृपा से पंजाब की रक्षा करने की ताकत दी है। आपने पंजाब कांग्रेस को टुकड़ों में बांट दिया। अलग-अलग केसों में गिरफ्तारी से बचने के लिए आप CM के तलवे चाट रहे हो और उनकी ट्यून पर नाच रहे हो।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)