March 14, 2026 12:36:42

ब्रेकिंग न्यूज - सिद्धू को प्रियंका गांधी से मीटिंग का टाइम मिला, कल भी दिल्ली गए थे; हाईकमान ने पत्नी के बयानों की जांच के लिए कमेटी बनाई

Dec11,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान में अब पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू 19 दिसंबर को प्रियंका गांधी से मिलेंगे। सिद्धू ने इसके लिए टाइम मांगा था। हालांकि सिद्धू कल, बुधवार को भी दिल्ली पहुंचे थे लेकिन संसद सत्र के चलते हाईकमान के नेताओं से मुलाकात नहीं हो पाई। सिद्धू हाईकमान की किसी भी कार्रवाई से पहले अपना पक्ष रखना चाहते हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस हाईकमान ने डॉ. नवजोत कौर के 500 करोड़ रुपए में CM वाले बयान की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी बना दी है। इसकी अगुआई पार्टी के पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल करेंगे। बाकी मेंबरों के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। हाईकमान ने कौर के बयानों पर कड़ा रुख जताया है। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल से इसकी डिटेल्ड रिपोर्ट तलब कर ली है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में इस तरह की कलह से हाईकमान नाराज है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने सख्ती दिखाई तो नवजोत कौर की कांग्रेस से छुट्‌टी हो सकती है। हालांकि, अभी तक उनके पति नवजोत सिद्धू ने मीडिया में इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उनके अमृतसर आने और फिर मुंबई जाने की खबरें सामने आईं लेकिन वह मीडिया के सामने नहीं आए। पंजाब की पॉलिटिक्स से दूर सिद्धू पहले सोशल मीडिया के जरिए बेबाक बयान देते थे लेकिन अभी इस पूरे मामले पर खामोश हैं।

Breaking-News-Sidhu-Has-Been-Given-An-Appointment-With-Priyanka-Gandhi-And-He-Also-Visited-Delhi-Yesterday-The-High-Command-Has-Formed-A-Committee-To-Investigate-His-Wifes-Statements




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023