डेस्क, लुधियाना
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के जापान दौरे से लौटते ही उच्च अधिकारियों के तबादले का दौर शुरु हो गया है। तबादलों की आज जारी की गई लिस्ट में सात आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। तबादला सूची में एडिशनल की सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट का चार्ज देख रहे तेजवीर सिंह का तबादला कर उन्हें टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी लगाया गया है। वहीं अब आईएएस अधिकारी मंजीत सिंह बराड़ बने लोकल गर्वमेंट सेक्रेटरी का कार्यभार देखेंगे। वही लेबर एंड रिहैबिलिटेशन का चार्ज देख रहे आईएएस अधिकारी मनवेश सिंह सिद्धू को रूपनगर डिवीजन का कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा इन तबादलों में आईएएस अरुण सिकरी, आईएएस मनजीत सिंह बराड़, आईएएस रामवीर, आईएएस रबिंद्रजीत सिंह बराड़ , आईएएस मिस सोनम और पीसीएस अधिकारी जगदीप सहगल का भी नाम शामिल है। आईएएस अधिकारी रामवीर जो इनफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन के बतौर सेक्रेटरी का चार्ज देखे हैं, उनका भी कार्यभार बढ़ाते हुए उन्हें पंजाब स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के सेक्रेटरी के साथ-साथ अब अतिरिक्त जालंधर डिवीजन का कमिश्नर का चार्ज दिया गया है
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)