पंजाब। जालंधर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को समन भेजा है। उन्हें विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत दर्ज एक पुराने मामले में 12 फरवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा है। हालांकि, सूत्रों से पता चला है कैप्टन अमरिंदर सिंह निर्धारित समय पर ED के सामने पेश नहीं होंगे।। वह इस समय चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह मामला उनके बेटे रणिंदर सिंह से जुड़े एक ट्रस्ट से संबंधित पुराना केस है। बताया जा रहा है कि यह समन चल रही जांच के हिस्से के रूप में FEMA की धाराओं के तहत जारी किया गया है। वहीं, रणिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- कानून का पालन करने वाले नागरिक होने के नाते हम प्रत्येक जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे। हमें कानून के शासन पर पूर्ण विश्वास है और हमें भरोसा है कि सत्य और न्याय की ही जीत होगी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)