February 17, 2026 04:08:52

खुमाणों तहसीलदार रमणदीप कौर के खुले राज, सरकार ने किया सस्पेंड

Feb12,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

खुमाणों में बतौर तहसीलदार तैनात रमणदीप कौर के राज खुलते ही पंजाब सरकार ने उनको सस्पेंड कर दिया है। बताया जाता है कि लुधियाना के कुछ कालोनाइजर्स व प्रॉपर्टी डीलर्स की तहसीलदार के साथ सेटिंग थी और वे लुधियाना जमीन की रजिस्ट्री खुमाणों तहसील जाकर करवा लेते थे। जबकि नियमों के तहत लुधियाना जिले में पड़ती जमीन की रजिस्ट्री जिले के ही रजिस्ट्रार केंद्र में करवाई जा सकती है और इसकी हद से बाहर ये रजिस्ट्री नहीं हो सकती। आपको बता दें कि रमणदीप कौर डेढ़ साल पहले लुधियाना वेस्ट तहसील में तैनात थी और इसी दौरान उनकी कईं कालोनाइजर्स व प्रॉपर्टी डीलरों से सेटिंग हो गई थी। बताया जाता है कि जो एनओसी के बिना रजिस्ट्रियां लुधियाना में नहीं हो पा रही थी, वहीं रजिस्ट्रियां खुमाणों जाकर करवा ली जाती थी। बताया जाता है कि तहसीलदार रमणदीप कौर की सस्पेंशन का यही बड़ा कारण माना जा रहा है, जबकि उनके खिलाफ कईं अन्य तरह की भी इंक्वायरी भी चल रही थी। अब इस मामले में ये भी जांच हो रही है कि उनकी ओर से जो रजिस्ट्रियां लुधियाना की खुमाणों में की गई, वे एग्रीक्लचर लैंड थी या फिर रेजिडेंशियल एरिया था।

Khumano-Tehsildar-Ramandeep-Kaur-Secrets-Revealed-Suspended-By-The-Government




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023