February 17, 2026 04:08:13

आखिर निगम में किसकी कमीशन की चक्कर में रुके स्पेशल अस्सिटेंस फंड से संबंधित 70 करोड़ के वर्कआर्डर

-31 मार्च से पहले इन कामों को पूरा करने का है टारगेट

Feb16,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

लुधियाना नगर निगम में जैसे ही करोड़ों की डेवलपमेंट वर्क के टेंडर लगाने और इनके वर्क आर्डर जारी करने की बारी आती है, तो इसके साथ ही करोड़ों रुपए की कमीशन व एडजस्टमेंट का खेल भी शुरु हो जाते हैं। तीन दिन पहले मेयर कैंप आफिस में केंद्र की ओर से जारी स्पेशल अस्सिटेंस फंड से सबंधित करीब 70 करोड़ रुपए की लागत के 12 कामों के वर्कआर्डर एफएंडसीसी ने मंजूर तो कर लिए, लेकिन अभी तक इनके वर्कआर्डर ठेकेदारों को जारी नहीं हो सकें हैं। दबी जुबान में इन टेंडरों के वर्कआर्डर जारी न होने के पीछे कमीशन का खेल बताया जा रहा है। गौर हो कि नगर निगम में डेवलपमेंट वर्क की फाइल को पास करने व इसके बाद उक्त काम की पेमेंट अदायगी में पहले केवल जेई, एसडीओ, एक्सईन, एसई, डीसीएफए, एडिशनल कमिश्नर और कमिश्नर की कमीशन रहती थी, लेकिन कौंसलर चुनाव में हुई देरी के बाद इसमें राजनेताओं की कमीशन में जोड़ दी गई। लेकिन अब जब से नगर निगम में नया हाउस बनने के तीन महीने बाद ही इसमें निगम के आला नेताओं की भी कमीशन चर्चा में आई हुई हैं। बताया जाता है कि स्पेशल अस्सिटेंट से संबंधित डेवलपमेंट वर्क के काम 31 मार्च से पहले पूरा किए जाने हैं। निगम की ओर से जब इन कामों के पार्ट पेमेंट जारी होगी, तभी 31 मार्च से पहले स्पेशल अस्सिटेंस के लिए रखा करोड़ों का फंड निगम को जारी हो पाएगा। लेकिन इन कामों की गंभीरता को देखे बिना इनसे संबंधित टेंडरों के वर्कआर्डर तो पास कर दिए गए, लेकिन कमीशन के खेल में इनके वर्क आर्डर ठेकेदारों को जारी नहीं हो पा रहे। ऐसे में बड़ी चर्चा इस बात कि अब राजनेता ठेकेदारों की पेमेंट अदायगी में तो हिस्सा लेंगे ही, वहीं ठेकेदारों को अब वर्क आर्डर पर भी राजनेताओं को माथा टेकना पडे़गा।  

करोड़ों के टेंडराें में भी जारी पूल का खेल, विजिलेंस तक पहुंचा मामला

आपको बता दें कि नगर निगम की ओर से केंद्र सरकार की ओर से पंजाब को दिए गए स्पेशल अस्सिटेंस फंड के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कें बनाने को करीब 70 करोड़ रुपए के टेंडर लगाए हैं और इन कामों को पूरा करने की मियाद भी केवल तीन महीने कांट्रेक्टर को दी गई हैं। लेकिन चर्चा में ये बात भी सामने आई हैं, इन कामों के हॉट मिक्स प्लांट ठेकेदारों ने कंपीटिशन की बजाय पूल कर अधिकतर टेंडर डाले हैं और इसको लेकर एक ठेकेदार की स्टेट विजिलेंस में शिकायत भी खूब चर्चा में हैं। यही कारण है कि इन में कुछ टेंडर मात्र डेढ़ से 2 फीसदी लैस पर ठेकेदारों को अलॉट हुए हैं। जबकि इन टेंडरों के पीछे टीआईसी सैल के एसई शाम लाल गुप्ता व एक एक्सईन की बड़ी मिलीभुगत रही है, क्यों किन इन अअफसरों को पूल की जानकारी थी, तब भी इनकी ओर से इन टेंडरों को हरी झंड़ी देकर सरकारी खजाने को बड़ा चूना लगने दिया। अगर ये टेंडर कंपीटिशन के साथ डलवाए जाते तो इसमें दस से 15 करोड़ रुपए की बचत हो सकती थी। 

After-All-Whose-Commission-In-The-Corporation-Has-Stopped-The-Work-Order-Of-Rs-70-Crore-Related-To-Special-Assistance-Fund




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023