February 18, 2026 03:49:47

ब्रेकिंग न्यूज - पंजाब सीएम मान को घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत, भर्ती हुए तो अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

Feb17,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के सीएम भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ भेजे गए धमकी भरे मेल में सीएम मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से सीएम भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व सीएम बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल को चारों तरफ से घेर लिया है। यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। अस्पताल का पूरा एरिया में सीएम सिक्योरिटी ने अपने कब्जे में ले लिया है। गेट पर एंटी रॉयट टीमें और रोड पर मोहाली पुलिस तैनात कर दी गई है। मोहाली के SP दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक सीएम को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। सीएम सिक्योरिटी के साथ पुलिस टीमें अलर्ट हैं। फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां छुट्‌टी करवा दी गई है। बता दें कि सीएम पहले रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मोहाली अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिर सोमवार को डिस्चार्ज होकर मोगा में AAP सरकार की नशा विरोधी रैली में हिस्सा लेने गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्हें यहां फिर भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अभी उनकी सेहत को लेकर बुलेटिन जारी नहीं किया है।

Breaking-News-Claims-Punjab-Cm-Mann-Was-Given-The-Deadly-Chemical-Polonium-Breathing-Problems-And-Threats-To-Bomb-The-Hospital-If-Admitted




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023