February 23, 2026 04:38:35

लुधियाना में आज सीएम सैनी का दौरा, बिट्टू भी रहेंगे मौजूद, भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जट्‌ट सिख वर्चस्व के बदले Obc+दलित की घेराबंदी, विरोधियों की टेंशन बढ़ी

Feb22,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज यानी की रविवार को यूपी दौरे पर रहेंगे। वह ग्यासपुरा इलाके में पूर्वांचल सम्मान रैली में शामिल होंगे। हालाकि उनके इन पंजाब दौरों ने विरोधियों की टेंशन बढ़ा दी है। हफ्ते के 7 दिन में से एवरेज एक दिन उनका पंजाब में या पंजाबियों के बीच बीत रहा। बाहरी तौर पर लोगों को यह भले ही 2027 के लिए पड़ोसी राज्य के सीएम से पार्टी के लिए प्रचार कराने की बीजेपी की रणनीति लगती हो। लेकिन पॉलिटिकल सिनेरियो में इसके मायने बड़े हैं। पंजाब की जट्‌ट सिख वर्सेज दलित राजनीति के उलट सीएम सैनी के जरिए भाजपा पंजाब में ओबीसी वर्ग का नया वोट बैंक खड़ा कर रही है। इनकी संख्या पंजाब में करीब 30 प्रतिशत मानी जाती है। वही रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी लुधियाना पहुंच रहे है। रजनीश धीमान और राजेश मिश्रा ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद बताया कि इस मेगा रैली में सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा सुनील जाखड़,अश्वनी शर्मा व अन्य वरिष्ठ राज्य स्तरीय नेता विशेष रूप से शामिल होंगे। ईस्टमैन चौक के पास रुद्र एन्क्लेव (छठ पूजा स्थल) में होने वाली इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।


ओबीसी हिंदू और सिखों दोनों में शामिल

खास बात ये है कि OBC वर्ग किसी एक धर्म में नहीं हैं। यह सिखों और हिंदुओं, दोनों में हैं। वहीं सैनी समुदाय के भी 5% वोट हैं, जो 7 जिलों की कई सीटों पर निर्णायक असर रखते हैं। सैनी के जरिए भाजपा उन लोगों तक पहुंचना चाहती है जो अब तक बड़े राजनीतिक घरानों की लड़ाई में खुद को अलग-थलग महसूस करते रहे हैं। सैनी की सॉफ्ट इमेज और पंजाबी में बातचीत पंजाब के वोटरों के साथ इमोशनल कनेक्शन बनाने की कोशिश है।

यही वजह है कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब सीधे सैनी पर अटैक करते हुए उन पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगा दिया। कांग्रेस उन्हें हरियाणा पर ध्यान देने की नसीहत दे रही है। हमने 2 पॉलिटिकल एक्सपर्ट डॉ. केके रत्तू और कॉलमनिस्ट विंकलजीत सरां से बात की तो वह भी मानते हैं कि सैनी का दौरा 30 से 35 सीटों को इफेक्ट करेगा।

Cm-Saini-To-Visit-Ludhiana-Today-Bittu-To-Be-Present-Bjps-Show-Of-Strength-Obc-Dalit-Encirclement-Instead-Of-Jatt-Sikh-Dominance-Increasing-Tension-Among-Opponents




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023