March 15, 2026 04:20:03

लुधियाना में ध्वस्त हुई कानून व्यवस्था,आम आदमी की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ फेल - अमित गोसाई

Mar13,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

 डेस्क, लुधियाना

 लुधियाना में कानून व्यवस्था निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। पहले अपराधी मुंह छुपाकर आते थे अब खुलेआम आ रहे हैं। आज लुधियाना के साथ साथ अन्य शहरों में भी व्यापारियों को रंगदारी के फोन आ रहे है।जिससे लुधियाना के व्यापारियों में भय का माहौल है। उक्त शब्द शिरोमणि अकाली दल बादल के केंद्रीय हल्के के इंचार्ज अमित गोसाई ने लुधियाना में पूरी तरह चरमरा चुकी कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए कहे।गोसाई ने कहा कि आज अपने आप को आम आदमी की सरकार कहने वाली आप सरकार सिर्फ अपने मंत्रियों और संतरियो की सुरक्षा को लेकर ही चिंतित है।उसे आम आदमी की कोई फिक्र नहीं।

आज पुलिस स्टेशनों में कर्मचारी दिखाई नहीं देते जबकि इनके मंत्रियों और संतरियो की सुरक्षा में कर्मचारी 24घंटे हाजिर रहते हैं।जिससे अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनमें पुलिस का खौफ भी खत्म हो चुका है।जो इस बात को साबित करती है कि आम आदमी अब सुरक्षित नहीं है और राज्य सरकार आम आदमी की सुरक्षा को यकीनी बनाने में नाकाम साबित हुई है।वही उन्होंने लुधियाना के सेंट्रल हल्के में लगातार बढ़ रही वारदातों को लेकर पुलिस कमिश्नर पर बरसते हुए कहा कि पिछले दिनों कमिश्नर साहिब के दिशा निर्देश पर पुलिस अधिकारियों द्वारा माफिया राज पर काबू पाने को लेकर व्यापारियों और सभी पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की थी और व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही माफिया राज पर काबू पा अपराधियों को जेलो की सलाखों के पीछे डाल जाएगा।परंतु इतने दिन बीत जाने पर आज भी महानगर के विभिन्न क्षेत्रों और हल्का सेंट्रल में लूटपाट की घटनाएं बदस्तूर जारी है।उनमें कोई कमी नहीं आई। गोसाई ने कहा कि पुलिस प्रशासन अगर सचमुच अपराधियों पर काबू पाना चाहता है तो ये बताए कि अब तक कितने अपराधियों को जेलो में डाला गया है।या सिर्फ़ पुलिस कमिश्नर द्वारा लोगों को बेफ़कूफ बनाया जा रहा है।

Law-And-Order-Collapses-In-Ludhiana-Police-Administration-Fails-To-Ensure-Safety-Of-The-Common-Man-Amit-Gosai




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023