March 15, 2026 03:13:08

बीजेपी की मोगा रैली पर सभी की नजर, भाजपा-शिअद गठबंधन पर होगा विचार या लगेगी सेध, लीडरों के फेरबदल की चर्चाएं, भाजपा लीडरों के लिए चुनौती

Mar13,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के मोगा में 14 मार्च को बीजेपी की और से अपनी पहली और विशाल राजनीतिक रैली आयोजित की जा रही है। जिसके चलते सभी की नजरें इस रैली पर टिकी है। इस रैली को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संबोधित किया जाना है। जल्द पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 आने वाले हैं। जिसके चलते उन चुनावों के साथ रैली को जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इस रैली से कई राजनीतिक समीकरण बदलने की आशंकाएं हैं। वहीं इस रैली के दौरान भाजपा और अकाली दल के गठबंधन पर भी विचार हो सकता हैं। पंजाब में पिछले कई महीनों से इस गठबंधन को लेकर चर्चाएं छिड़ी हुई है। लेकिन दोनों पार्टियों के लीडरों द्वारा अभी खुलकर कुछ नहीं बोला जा रहा। मगर अब क्यास लगाए जा रहे हैं कि इस रैली के दौरान गठबंधन पर विचार हो सकता है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा छिड़ी है कि अगर भाजपा इस गठबंधन को नामंजूर कर चुकी है तो इस रैली का सीधा मकसद शिअद के गढ़ में सेध लगाना है। क्योंकि लुधियाना, मोगा, बठिंडा व फिरोजपुर में शिअद का दबदबा है, ऐसे में अब देखना होगा कि उनके गढ़ में सेध लगती है या गठबंधन होता है।

वहीं इसी के साथ साथ यह भी चर्चा छिड़ गई है कि इस रैली में कई लीडर पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिसमें कांग्रेस, आप और अकाली दल के लीडर भी शामिल हो सकते हैं।


भाजपा लीडरों के लिए चुनौती बनी रैली

वहीं बात करें अकाली दल की तो गठबंधन के दौरान भाजपा की रैलियों में शिअद द्वारा भीड़ इकट्ठी करने में अहम योगदान डाला था। लेकिन अब भाजपा लीडरों के लिए रैली में भीड़ इकट्ठी करना चुनौती बनी है। हालांकि भाजपा लीडरों से लेकर वर्करों द्वारा लोगों को रैली में ले जाने के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है। लेकिन अब यह शनिवार को पता चलेगा कि वह कितने सफल रह चुके हैं। वहीं इस रैली में पंजाब को भी कई उम्मीदें है। देखना होगा कि आखिर यह रैली पंजाब को क्या देकर जाती है।

All-Eyes-Are-On-The-Bjps-Moga-Rally-Whether-The-Bjp-Sad-Alliance-Will-Be-Discussed-Or-Broken-And-Discussions-Are-Rife-About-A-Leadership-Reshuffle-Posing-A-Challenge-For-Bjp-Leaders




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023