March 27, 2026 01:08:55

तंग गलियों वाले बाजारों में बहुमंजिला बिल्डिंग बनवाने को लेकर चर्चा में आए बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह मक्कड़

Mar21,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

 नगर निगम जोन ए में आते पुराने पुराने शहर के हिस्से में धड़ल्ले से तंग गलियों के बीच में 4 से 5 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण जारी है। इन तंग गलियों के बाजार में सैदा मोहल्ला, सुदा मोहल्ला थापरा मोहल्ला, माली गंज, दाल बाजार, सराफा बाजार सहित कई अन्य बाजार शामिल है, जहां पर दलालों की सेटिंग से धड़ल्ले से इल्लीगल निर्माण जारी है। ये सभी बाजार नगर निगम के ब्लॉक 4 के दायरे में आते हैं और लंबे समय से इस ब्लॉक का जिम्मा बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह मक्कड़ के पास है । जबकि मक्कड़ पहले से इलीगल निर्माण को लेकर चर्चा में रहे हैं और अब तंग बाजारों में छोटी-छोटी दुकानों को क्लब करके बड़ी दुकानें बनाने के बड़े ट्रेंड को भी अंजाम देने में लगे हुए हैं। तंग बाजारों में इलीगल बिल्डिंग बनवाने, काम को रुकवाने में कुछ छुटभैया नेता भी पूरे एक्टिव है। बिल्डिंग इंस्पेक्टर की इन से पूरी सांठगांठ रहती है। किसी बिल्डिंग को बनवाने और रुकवाने व सील तक करवाने में इन्हीं छूट भैया नेता का इस्तेमाल किया जाता है। सेटिंग होने के बाद लाखों रुपए की रिश्वत की बंदर बांट की जाती है, जिसका कुछ हिस्सा सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के पास भी पहुंचता है।

 सूदा मोहल्ला और थापरा मोहला में बन रही पांच मंजिल बिल्डिंग चर्चा में

नगर निगम के ब्लॉक 4 में आते सुदा मोहल्ले में आजकल एक पांच मंजिला बिल्डिंग का निर्माण पूरी चर्चा में है। यह निर्माण भी बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह मक्कड़ के आशीर्वाद से किया जा रहा है। हालांकि एटीपी कपिल देव की ओर से इस काम को बंद करवा दिया गया है, लेकिन अंदर खाते यह काम आज भी जारी है। इसके अलावा सुदा मोहल्ले में दो अन्य इल्लीगल बिल्डिंग का निर्माण भी जारी है। वहीं थापरा मोहल्ले में दो बिल्डिंगें नाजायज ढंग से बनाई जा रही है। इसके साथ साथ देरेसी, रोशन ढाबा के सामने चंबा कॉम्प्लेक्स के नजदीक भी बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है।

 दाल बाजार मंदिर के नजदीक क्लब करके बनवाई जा रही बड़ी बिल्डिंगे

 दाल बाजार मंदिर के नजदीक भी छोटी-छोटी दुकानों को बड़े कॉम्प्लेक्स में तब्दील करने का ट्रेंड भी बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह मक्कड़ के कार्यकाल में पनपता दिखाई दे रहा है। यहां पर बड़े और रसूखदार दुकानदारों की ओर से आसपास की छोटी दुकानें खरीद कर इन्हें क्लब कर बड़ी दुकान व कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है । जिसमें नगर निगम को बड़ा चूना लगाया जा रहा है और बिल्डिंग इंस्पेक्टर की ओर से अपनी जेब गर्म की जा रही है। इन इलीगल निर्माण की एक सूची एक आती है एक्टिविस्ट की ओर से चंडीगढ सीवीओ तक भी पहुंचा दी गई है और जल्द इस पर एक्शन भी होता दिखाई दे सकता है।

Building-Inspector-Harminder-Singh-Makkar-Has-Come-Into-The-Limelight-For-Constructing-Multi-storey-Buildings-In-Narrow-Alleys-And-Markets




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023