यशपाल शर्मा, लुधियाना
किचलू नगर मार्केट में कोठी तोड़ कर दुकानें निकालने की खबर सामने आते ही नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने मौके पर दबिश दे दी है। इस कार्रवाई को खुद एटीपी हरविंदर सिंह हनी की ओर से अंजाम दिया गया। निगम टीम ने मौके पर डाले जा रहे हैं पिलर्स को तोड़ डाला। शनिवार और रविवार की छुट्टी को देखते हुए बिल्डिंग मालिक यह अवैध निर्माण करने की कोशिश में था। लेकिन यह मामला ई न्यूज़ पंजाब वेब चैनल के संज्ञान में आने के बाद इसे प्रकाशित किया गया। जिसके बाद बिल्डिंग ब्रांच की ओर से मौके पर पहुंच इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आपको बता दे कि किचलू नगर की पुलिस चौकी के लगभग सामने मेन रोड पर पड़ती एक कोठी को तोड़कर इल्लीगल दुकानें निकालने का ये काम किया जा रहा था। यह काम पिछले करीब 10 दिनों से बंद था और नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच की ओर से इस काम को रुकवाया गया था।। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की और से ये प्लॉट रिहायशी अलॉटमेंट के तौर पर अलॉट किया गया था और पिछले करीब 40 से साल से अधिक समय से यहां पर कोठी बनी हुई थी। लेकिन अब इस कोठी में तोड़फोड़ कर इसमें चार से पांच दुकानें निकालने की कोशिश की जा रही है।
News-Impact-Bulldozers-Run-On-Illegal-Shops-Being-Built-In-Kitchlu-Nagar
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)