यशपाल शर्मा, लुधियाना
पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में 7 अप्रैल को जवाब देही पेश करने से पहले नगर निगम की ओर से आज बिल्डिंग बायलॉज की उल्लंघन करने वाले 17 के करीब होटल पर कार्रवाई करती दिखाई दी। यह सभी होटल नगर निगम ए जोन के एरिया में पड़ते हैं । नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की इस कार्रवाई की अगवाई एटीपी कपिल देव ने की। इस टीम में बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह मक्कड़, हेड ड्राफ्टमैन जगदीप सिंह, ड्राफ्टमैन गुरमीत सिंह सहित पुलिस कर्मचारी साथ में मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने पुलिस बल को साथ लेते हुए इन होटल के नॉन कंपाउंडेबल हिस्से में बने कमरों को सील कर दिया गया । जिन होटलों के कमरों को सील किया गया है, उनमें अहम होटल में महाराजा होटल,, विक्रांत होटल, नीलकंठ होटल, सरताज होटल, होटल सिटी सेंटर, होटल ग्रीटवेल सहित कई अन्य शामिल है। आपको बता दे कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में बिल्डिंग बायलॉज की उल्लंगना कर बने होटल के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई चल रही है। जिसको लेकर नगर निगम की ओर से 7 अप्रैल को जवाब फाइल किया जाना है और इसके तहत ही नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच की ओर से ए जोन के हिस्से में आते करीब 17 होटल पर यह कार्रवाई की गई है। आपको बता दे की ऐसी ही कार्रवाई नगर निगम के बी, सी और डी जोन के हिस्से में आते इल्लीगल होटल्स पर भी की जानी है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)