डेस्क, लुधियाना
हैबोवाल कला स्थित एस.एस. जैन सभा के पूर्व प्रधान पंकज जैन व उनके साथियों द्वारा किये गये लाखों रुपये के गबन संबंधी एस एस जैन सभा में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेस की गई ।
पत्रकारों को बताते हुए प्रधान प्रवीण जैन ने कहा कि संस्था के पूर्व प्रधान पंकज जैन,राजीव जैन,प्रवीण कुमार,विशाल जैन पर पद का दुरुपयोग कर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी और गबन करने के आरोप है जोकि पुरी तरह सच है ओर इसके सारे सबूत हमारे पास है इस संबंध में पुलिस द्वारा इनपर मामला भी दर्ज किया गया है। मौजूदा प्रधान प्रवीण जैन द्वारा दी गई ।
जानकारी के अनुसार पंकज जैन ने अपने कार्यकाल के दौरान संस्था के नाम पर वित्तीय अनियमितताएं कीं और लाखों रुपये का दुरुपयोग किया। इतना ही नहीं उन्होंने संस्था के नाम पर एक कथित रूप से जाली बैंक खाता भी खुलवाया, जिसके माध्यम से धन का लेन-देन किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रधान पद पर न होने के बावजूद, पंकज जैन व साथियों द्वारा एस.एस. जैन धर्मशाला के नाम पर लोगों से जबरदस्ती वसूली की जा रही है, जिससे संस्था की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
इस मामले में उपलब्ध दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर की है।मौजूदा प्रधान प्रवीण जैन ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि संस्था के साथ न्याय किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद आरोपी द्वारा अब भी लोगों को धमकाया जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि पुलिस में दर्ज मामला गलत है।
उन्होंने कहा कि आरोपी खुद को सच्चा बताने के लिए जैन समाज के सम्मानित सज्जनों के साथ मीटिंग कर रहा है परन्तु उनकी गैर हाजिरी में क्योंकि आरोपियों को डर है कि अगर मौजूदा प्रधान व अन्य सदस्य मीटिंग में आ गये तो सबूतों के साथ उनका भांडा फोड़ देंगे।
यह है पुरा मामला : एस एस जैन सभा 2003 में सीरियल नंबर 222 के एडीशनल रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटी लुधियाना नें रजिस्टर्ड हुई थी व 2022 तक विनोद कुमार सभा के प्रधान पद पर रहे ।उसके उपरांत दोषी पंकज जैन को सर्वसहमति से सभा का प्रधान बनाया गया व सतीश कुमार को 11 मैंबरी कार्यकरणी का चेयरमैन नियुक्त किया गया ।
इसके उपरांत आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर सभी के कार्य को अनुचित ढंग से करने लगे इसके बाद चेयरमैन द्वारा 2023 में आरोपियों को शो-काज् नोटिस दिया गया।
जिसके पर तथ्यों की जांच करते हुए आरोपियों को मौजूदा पद व गवर्निंग बॉडी सदस्यस्ता से हटा दिया गया ।उपरन्त सभी की सर्वसहमति से 2 जुलाई 2023 को प्रवीण जैन को प्रधान बनाया गया निनके द्वारा कार्यकरणी सदस्यों की लिस्ट जारी की गई व सतीश कुमार को चेयरमैन बरकरार रखा गया।
उन्होंने कहा कि आरोपियों का सभा से 28 जून 2023 से कोई भी तालुक सभा से नही रहा ।परन्तु अपनी गुंडागर्दी के चलते आरोपी खुद को सभा का प्रधान बताता रहा।जब मौजूदा प्रधान प्रवीण जैन के ध्यान में यह बात लाई गई कि सभा के नाम पर खुद को प्रधान बता कर लोगों से लाखों रुपयों की फंड के रूप मे वसूली कर रहे है वह बैंक खातों का भी दुरूपयोग कर रहे है।
जिसपर तत्काल सभी खातों को सील कराया गया ।परन्तु आरोपियों ने आई सी आई सी आई बैंक राजगुरु में गलत दस्तावेजों व सांठगाँठ कर सभा के नाम जाली खाता खुलावाया ओर जब बैंक मैनेजर से इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने आरोपियों का पक्ष लेते हुए खाता बंद करने से मना कर दिया ।
प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर भी आरोपियों ने जाली साइन व फेरबदल किया है जिसके सभी प्रमाण पेश किये ओर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान पंकज जैन,राजीव जैन,प्रवीण कुमार,विशाल जैन पर 406,420,464,465,468,471,120-बी तहत मामला दर्ज किया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)