May 9, 2026 15:05:37

सीएम मान और राघव चड्ढा पांच मई को करेगें राष्ट्रपति से मुलाकात, दोनों लीडरों को एक ही दिन का मिला समय, चड्‌ढा करेगें आप सरकार का विरोध तो आप सरकार विश्वास प्रस्ताव रखेगी

May3,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए सांसद राघव चड्‌ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा था। उन्होंने पंजाब सरकार की सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग, राजनीतिक बदले की भावना और हाल ही में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए सांसदों के खिलाफ टारगेटेड कार्रवाई का मुद्दा उठाने की बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति ने 5 मई को सुबह 10:40 बजे राघव चड्‌ढा और तीन अन्य सांसदों को मुलाकात का समय दे दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उन्हें राष्ट्रपति भवन में दोपहर 12 बजे का समय दिया गया है। इस दौरान AAP के सभी विधायक भी दिल्ली जाएंगे, हालांकि राष्ट्रपति से मुलाकात मुख्यमंत्री अकेले ही करेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी (AAP) के उन सात राज्यसभा सांसदों का मुद्दा उठाया जाएगा, जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इन सांसदों को वापस बुलाने (रिकॉल) की मांग राष्ट्रपति के सामने रख सकते हैं। इसके अलावा बैठक में पंजाब के मौजूदा हालातों और अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

पार्टी ने 88 मतों से जीता विश्वास प्रस्ताव

पंजाब सरकार ने 1 मई को विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया, जिसके बाद सरकार की स्थिरता को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 94 में से 88 विधायकों ने मतदान किया। वहीं कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। जेल में बंद विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब से सात राज्यसभा सांसद हैं। इनमें से छह सांसद हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो चुके हैं, जबकि एक सांसद अभी पार्टी में बना हुआ है। दूसरी ओर लोकसभा में पार्टी के तीन सांसद हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि AAP एक राष्ट्रीय पार्टी है, इसलिए उसे राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है।

Cm-Mann-And-Raghav-Chadha-Will-Meet-The-President-On-May-5th-Both-Leaders-Have-The-Same-Days-Appointment-If-Chadha-Opposes-The-Aap-Government-The-Aap-Government-Will-Table-A-Motion-Of-Confidence




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023