May 8, 2026 17:20:15

इंपैक्ट- बिंद्रा कॉलोनी में इलीगल कमर्शियल निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

May8,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

 आखिरकार नगर निगम की ओर से बुड्ढा नाला चांद सिनेमा के नजदीक घोरी बाबा मजार से कुछ मीटर की दूरी पर बिंद्रा कॉलोनी में चल रहे इलीगल कमर्शियल निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। आपको बता दें कि ई न्यूज़ पंजाब की ओर से उक्त इलीगल निर्माण में सेवादार मुलाजिम की सेटिंग भी खुलासा किया गया था कि किस तरह से उसकी ओर से मोबाइल पर एक मैसेज छोड़ नगर निगम की कार्रवाई को फुस्स कर दिया था । बताया जाता है कि यह पूरा मामला नगर निगम कमिश्नर नीरू गुप्ता कत्याल के ध्यान में आने के बाद इस मामले में आज एक्शन लिया गया और MTP विजय कुमार के दिशा निर्देशों पर सुबह-सुबह यह कार्रवाई  कर डाली गई। बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी कपिल देव और बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह मक्कड़ की अगवाई में पहुंची टीम की ओर से मौके पर इलीगल निर्माण को खड़ा करने को डाले जा रहे हैं पिलर और चारदीवारी को गिरा दिया। नगर निगम की आज के एक्शन को पूरी तरह गुप्त रखा गया और आरोपी सेवादार को भी इस कार्रवाई से साइड कर दिया गया।  चर्चा थी कि इस बिल्डिंग के निर्माण का बीड़ा एक शरारती तत्व को दिया गया था और उसकी ओर से ही इस पूरे मामले में सांठगांठ की जा रही थी। आपको बता दें कि यह निर्माण करीब तीन से 5 हजार गज के प्लॉट के भीतर किया जा रहा था और नगर निगम से इस निर्माण का कोई लेआउट प्लान मंजूर नहीं करवाया गया था । आज सुबह ही नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की ओर से मौके पर धाबा बोलते हुए इस निर्माण को गिरा डाला गया।

Impact-Municipal-Corporation-Bulldozers-Run-On-Illegal-Commercial-Construction-In-Bindra-Colony




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023