यशपाल शर्मा, लुधियाना
लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर रिंपी अनेजा को सुसाइड किया दो दिन गुजारने के बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और अब इस मामले में रिंपी अनेजा परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए आज शाम 5:30 बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा जानकार बताते हैं कि इस मामले में कई आरोपी कुछ आरोपी विदेशी भी निकल गए हैं आपको बता दे कि इस मामले में डिग्री पुलिस थाना की ओर से पुलिस केस दर्ज किया गया है जिसमें राजेश बंसल लोहा कारोबारी, विनोद स्याल शेयर कारोबारी, हरप्रीत सिंह (इंप्रूवमेंट ट्रस्ट सुपरिटेंडेंट व पीए ईओ) पंकज गुप्ता मालिक कीज होटल, खुशवंत सिंह मालिक सम्राट फर्नीचर, प्रापर्टी डीलर व कॉलोनाइजर रिश्मजीत सिंह गाबा, प्रॉपर्टी अजीत सिंह स्वराज, संजू गोयल कॉलोनाइजर व पार्टनर बसंत सिटी कॉलोनी , अनिल कुमार, रनवीर कौर गिल, और तरुण गोयल के नाम शामिल हैं। आपको बता दे की फिलहाल रिंपी अनेजा के संस्कार पर भी संशय बना हुआ है, क्योंकि उनकी ओर से सुसाइड से पहले जो वीडियो बनाई गई है उसमें उन्होंने प्रशासन से मांग की गई है कि उनके अंतिम संस्कार से पहले उनके परिवार का बनता हक आरोपियों से दिलाया जाए जबकि अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पहुंची सीआईडी की टीम, करती रही पूछताछ
शुक्रवार को लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में सीआईडी की एक टीम भी ऑफिस पहुंची और यह टीम विभिन्न ऑफिसर्स के ऑफिस में जाकर उनकी कोठी, कार और बैंक अकाउंट का ब्यौरा जुटाने में लगी रही। इस टीम की ओर से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर के साथ भी मुलाकात की गई। वहीं दूसरी ओर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सुपरिटेंडेंट व ईओ के पीए हरप्रीत सिंह शुक्रवार को ऑफिस नहीं पहुंचे और वहीं मौजूद जो हरिंदर सिंह चहल भी नदारद रहे। आपको बता दे कि शहीद भगत सिंह नगर 35c प्लॉट जो की 500 गज का था उसकी रजिस्ट्री विवाद में भी पूर्व हरप्रीत सिंह संधू का नाम लिया जा रहा है कि यह ट्रांसफर रजिस्ट्री उनके कार्यकाल में नियमों के विपरीत जाकर की गई थी। बड़ी हैरानी की बात यह भी है कि ट्रस्ट के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर के पास आने वाली शिकायत पर उनकी ओर से तुरंत एक्शन लिया जाता रहा है, लेकिन सुसाइड करने वाले रिंपी अनेजा की ओर से उनको दी गई आधा दर्जन से अधिक शिकायतों पर कोई एक्शन उनकी ओर से नहीं लिया गया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)