चंडीगढ़। पंजाब के CM भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह सोमवार को BJP में शामिल हो गए हैं। उन्हें चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम नायब सैनी और पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने पार्टी जॉइन कराई। वह लोकसभा और विधानसभा चुनावों में AAP के कैंपेन इंचार्ज रहे। संगरूर के गांव सतौज के रहने वाले ज्ञान सिंह मान ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव से अपना सफर शुरू किया। 2013 में आम आदमी पार्टी के गठन के समय से ही संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया। वह 2014 से 2022 तक संगरूर सांसद कार्यालय के प्रभारी रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान के चुनाव क्षेत्र धुरी के कार्यालय प्रभारी के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। भाजपा में उनकी जॉइनिंग को खासकर मालवा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने बीए की है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)