June 28, 2026 23:13:26

सतलुज क्लब पहुंचे हरियाणा सीएम नायब सैनी, लुधियानवियों संग सुनी मन की बात

Jun28,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपने विशेष दौरे पर लुधियाना पहुंचे। इस महीने शहर में उनका यह तीसरा दौरा है। उनका मुख्य कार्यक्रम माल रोड स्थित मशहूर सतलुज क्लब में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने शहर के गणमान्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात' सुना। VVIP मूवमेंट को देखते हुए सुबह से ही माल रोड और आसपास के इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस दौरे पर सीएम सैनी ने धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ-साथ मीडिया से बातचीत में पंजाब की कानून व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। इससे पहले मुख्यमंत्री सैनी ने अमरपुरा गुरुद्वारे में आयोजित नगर कीर्तन में शामिल होकर की थी इसके बाद सीएम सुभानी बिल्डिंग चौक स्थित प्रसिद्ध श्री ज्ञान स्थल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने 346वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह में हिस्सा लिया था। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब में बढ़ते नशे और कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज पंजाब की माताएं, बहनें और आम लोग नशे के कारण बेहद परेशान हैं। पंजाब में नशा काफी तेजी से बढ़ रहा है और यहां की 'लॉ एंड ऑर्डर' (कानून-व्यवस्था) की स्थिति खराब है, जो एक बड़ी चिंता का विषय है।

सीएम मान पहले खुद नशा छोड़ें

नशा सूरमेयां दी उपाधि दित्ती। मैं कह्य भाई, मान साहब नूं तो पुछ ल्यो वी तूं ही नशे ते बाहर हो जा पहले। फेर पंजाब नूं कर लईं दा। हैं पहलां आपणे आप ही हो जा। की हाल हो रिया विधानसभा दे विच वेख्या ना आप लोकां ने किन्ने-किन्ने वेख्या विधानसभा दे विच नशा करके विधानसभा दे विच चल्या गया। ओ यूथ नूं की प्रेरणा देउगा जेहड़ा आपणे आप नशे कर रिया ओ यूथ नूं कहंदा काहा ऐ नशा छड्ड्या ऐन्ने काहा सूरमा बण गया। भई वड्डा सूरमा तो तूं ही ऐ। तेरे ते वड्डा सूरमा कौण होउगा? जेहड़ा नशे नूं छाती ते लगाण दा कम कर रिया। साथियो ऐह सरकार तां झूठियां गल्लां करके ऐ पंजाब नूं पिच्छे करण दा इन्हां ने कम कीता ऐ।

Haryana-Cm-Nayab-Saini-Arrived-At-Sutlej-Club-And-Listened-To-Mann-Ki-Baat-With-The-People-Of-Ludhiana




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023