September 11, 2026 04:20:03
पंजाब कांग्रेस के वड़िंग ही रहेगें प्रधान, चन्नी बने कैंपेन कमेटी के चेयरमैन, सुखजिंदर रंधावा-सिंगला

पंजाब कांग्रेस के वड़िंग ही रहेगें प्रधान, चन्नी बने कैंपेन कमेटी के चेयरमैन, सुखजिंदर रंधावा-सिंगला को भी बड़ी जिम्मेदारी

Jul1,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ही रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने अपनी चुनावी कमेटियों का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक सूची जारी कर दी है। प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता बने रहेंगे। इलेक्शन मैनेजमेंट एंड को-ऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरपर्सन विजय इंदर सिंगला को लगाया गया है। कोर कमेटी का चेयरपर्सन सुखजिंदर सिंह रंधावा और मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरपर्सन डॉ. अमर सिंह को लगाया गया है।

तीन वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त

हाईकमान ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 3 नए वर्किंग प्रेसिडेंट लगाए हैं। इनमें सुखविंदर सिंह डैनी, राज कुमार वेरका और पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां को जगह दी गई है। कैंपेन कमेटी में 3 को-चेयरपर्सन लगाए गए हैं। इसमें विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, विधायक राणा गुरजीत सिंह और सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी को शामिल किया गया है।

इलेक्शन मैनेजमेंट एंड को-ऑर्डिनेशन कमेटी में 3 को-चेयरपर्सन

पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा, पूर्व विधायक अंगद सिंह सैनी और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को इलेक्शन मैनेजमेंट एंड को-ऑर्डिनेशन कमेटी का को-चेयरपर्सन नियुक्त किया है। मेनिफेस्टो कमेटी का को-चेयरपर्सन सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और पूर्व मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया को लगाया।

पंजाब कांग्रेस के वड़िंग ही रहेगें प्रधान, चन्नी बने कैंपेन कमेटी के चेयरमैन, सुखजिंदर रंधावा-सिंगला पंजाब कांग्रेस के वड़िंग ही रहेगें प्रधान, चन्नी बने कैंपेन कमेटी के चेयरमैन, सुखजिंदर रंधावा-सिंगला

Waring-To-Remain-Punjab-Congress-Chief-Channi-Appointed-Campaign-Committee-Chairman-Major-Responsibilities-For-Sukhjinder-Randhawa-And-Singla-As-Well



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं